Tuesday 17 September 2013

टेस्ट सीरीज - प्रश्न बैंक 2

टेस्ट सीरीज - प्रश्न बैंक 2

1. हांगकांग स्थित पॉलिटिकल एंड इकोनोमिक रिस्क कंसल्टेंसी लिमिटेड द्वारा हाल ही जारी भ्रष्ट्र देशों की सूची में भारत कौनसे स्थान पर है -चार

2. भारत ने अब तक कितने वर्ल्ड कप सेमीफाइनल खेले हैं।- पांच

3. राजस्थान में किस जगह बाघ संरक्षण प्रशिक्षण केंद्र बनाया जाना प्रस्तावित है।- जयपुर के शाहपुरा में

4. किस लेखक ने महात्मा गांधी पर विवादास्पद किताब लिखी है।- जोसेफ लेलीवेंड

5. राजस्थान के किस होटल को पर्यटन के क्षेत्र में पांच सितारा होटल का पुरस्कार मिला है।- जयपुर के जल महल को

6. राजस्थान का एकीकरण कब हुआ।- तीस मार्च 1949

7. भारत के प्रथम गृह मंत्री जिन्होंने राजस्थान का उद्घाटन किया।-सरदार वल्लभ भाई पटेल

8. अक्षय तृतीया किस हिंदी माह में आता है।- वैशाख

9. राजस्थान एटोमिक पावर स्टेशन कहां है।-रावतभाटा

10. भारत में कितने परमाणु बिजलीघर हैं।- बीस

11. आईएईए के अनुसार कोई भी व्यक्ति साल में कितने रेडिएशन के संपर्क में आता है तो उसे कैंसर का खतरा हो जाता है।- सालभर में 100 मिलिसीवर्ट

12. राजस्थान में सबसे लंबी पगड़ी बनाने का रिकार्ड है?-जोधपुर के एमडी रंगरेज के नाम। इन्होंने 450 मीटर लंबी पगड़ी बनाई।

13.किस भारतीय साहित्यकार को रूस का पुश्किन पुरस्कार देने की घोषणा हुई है?- आलोक श्रीवास्तव को उनकी पुस्कर आमीन के लिए।

14. कांग्रेस के 125 वर्ष पूरे होने पर कौनसी पुस्तक का प्रकाशन किया गया ?-कांग्रेस एंड द मेकिंग ऑफ द इंडियन नेशन

15. सचिन तेंडुलकर ने 50वां शतक किस देश के खिलाफ बनाया ?- दक्षिण अफ्रीका

16. भारतीय रेल का विश्व में कौनसा स्थान है।- चौथा

17. खाना बनाने वाली एलपीजी गैस में किसका मिश्रण होता है।- प्रोपेन, ब्यूटेन और पेंटेन

18. पीतल में कौनसी धातुओं का मिश्रण होता है।- जस्ता व तांबा

19. कांसा में किस धातु का मिश्रण होता है।- टिन व तांबा

20. स्टेनलेस स्टील में मिश्रण होता है।- लोहा, क्रोमियम, कार्बन व निकिल

21. आरक्षण की ईबीसी श्रेणी कौन सी है।-एकॉनोमिक बेकवर्ड क्लास

22. पीएसी के चैयरमेन कौन हैं। -मुरली मनोहर जोशी

23. भारत कितने वर्ष बाद सुरक्षा परिषद का अस्थाई सदस्य बना है?-19 वर्ष बाद

24. स्वतंत्रता आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानी लादूराम जोशी का जन्म किस जिले में हुआ। - सीकर

25. पानी पर दुनिया का सबसे लंबा पुल कहां बना है।-चीन में 42.50 किलोमीटर लंबा

26. हाडौती में कौन-कौन से क्षेत्र आते हैं।- कोटा, बूंदी, बारां व झालावाड़

27. डिग्गीपुरी के राजा किसे कहा जाता है। - श्री कल्याणजी को

28. लोक अदालत की शुरुआत राजस्थान में सबसे पहले कहां हुई।- कोटा में 1975

29. यूआईडी को क्या नाम दिया गया है।-आधार

30. उत्तरी भारत का प्रथम सर्प उद्यान कहां स्थित है।- कोटा में

31. टीआरपी का पूरा नाम क्या है।-टेली रेटिंग प्राइज

32. दुनिया की सबसे छोटी योग ट्रेनर है।-अहमदाबाद की छह वर्षीय श्रुति पांडे

33. देश का पहला ग्रीन रेल स्टेशन है।- जम्मू कश्मीर का मनवाल स्टेशन

34. मिले सुर मेरा तुम्हारा..गीत किसने लिखा था। -सुरेश माथुर

35. पांच बार वर्ल्ड चैंपियन महिला मुक्केबाज हैं।- एमसी मैरीकॉम

36. बांगड़ की मीरा गवरी बाई का मंदिर कहां स्थित है।- डूंगरपुर में

37. मेवाड़ महोत्सव कब व कहां आयोजित किया जाता है।- अप्रैल में उदयपुर में

38. सूर्य धरती के कितने गुना बड़ा है?-109

39. फेसबुक का जनक कौन है?-मार्क जकरबर्ग

40. सुरक्षा परिषद के अस्थाई सदस्यों का कार्यकाल होता है?- दो वर्ष

No comments:

Post a Comment