Showing posts with label राजस्थान प्रश्नोत्तरी 5. Show all posts
Showing posts with label राजस्थान प्रश्नोत्तरी 5. Show all posts

Wednesday, 4 September 2013

राजस्थान प्रश्नोत्तरी 5

1. मीरा-महोत्सव का आयोजन किस जिले में किया जाता है ?
  • उदयपुर में
  • ✓​ चित्तौड़गढ़ में
  • बांसवाड़ा में
  • कोटा में
मीरा-महोत्सव मीरा स्मृति संस्थान, चित्तौड़गढ द्वारा मीरा बाई के जन्म दिवस पर प्रत्येक वर्ष शरद पूर्णिमा से तीन दिवस के लिए मनाया जाता है।


2. जयपुर की इमारतों पर गुलाबी रंग करवाने का श्रेय इन्हें दिया जाता है -

  • सवाई मानसिंह
  • कल्याण सिंह
  • ✓​ सवाई रामसिंह द्वितीय
  • मिर्जा राजा जयसिंह
1853 में जब वेल्स के राजकुमार आए तो महाराजा रामसिंह के आदेश से पूरे शहर को गुलाबी रंग से रंग जादुई आकर्षण प्रदान करने की कोशिश की गई थी। उसी के बाद से यह शहर 'गुलाबी नगरी' के नाम से प्रसिद्ध हो गया। सुंदर भवनों के आकर्षक स्थापत्य वाले, दो सौ वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्रफल में फैले जयपुर में जलमहल, जंतर-मंतर, आमेर महल, नाहरगढ़ का किला, हवामहल और आमेर का किला राजपूतों के वास्तुशिल्प के बेजोड़ नमूने हैं।


3. विश्व की सबसे बड़ी तोप किस किले में स्थित है ?

  • चित्तौड़गढ़ दुर्ग
  • मेहरानगढ़ दुर्ग
  • ✓​ जयगढ़ दुर्ग
  • नाहरगढ़ दुर्ग
जयपुर के जयगढ़ स्थित किले पर पहियों पर रखी जयबाण तोप विश्व की सबसे बड़ी तोप के रूप में प्रसिद्ध है।


4. गालव ऋषि का आश्रम जो वर्तमान में "मंकी वैली" के उपनाम से प्रसिद्ध है -

  • पंचकुर
  • ✓​ गलता
  • पुष्कर
  • चावंड
ऋषि गालव की पवित्र तपोभूमि गलता जयपुर स्थित एक प्रमुख तीर्थस्‍थल माना जाता है।


5. रमकडा उद्योग (सोप स्टोन के तराशे हुए खिलौने) किस जिले के प्रसिद्ध हैं ?

  • बीकानेर
  • हनुमानगढ़
  • ✓​ डूंगरपुर
  • नागौर
डूंगरपुर ग्रीन मार्बल एवं सोप स्टोन के वैश्विक निर्यात हेतु प्रसिद्ध है।


6. हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड, उदयपुर के जिंक स्मेल्टर राजस्थान में कहां स्थित हैं ?

  • चंदेरिया, अकोला, देबारी
  • देबारी, अकोला
  • ✓​ देबारी, चंदेरिया
  • चंदेरिया, अकोला

7. किस झील पर शाहजहां द्वारा 1627 ई. में बारहदरियों का निर्माण किया गया ?

  • फतेहसागर झील
  • ✓​ आना सागर झील
  • कोलायत झील
  • सांभर झील
सम्राट शाहजहाँ ने सन् 1627 में सम्राट पृथ्वीराज चौहान के पिता 'राजा अरणो रा आनाजी' द्वारा 1135 से 1150 के बीच निर्मित आनासागर झील, अजमेर में लगभग 1240 फीट लम्बा कटहरा लगवाकर और बेहतरीन संगमरमर की पांच बारहदारियाँ बनवाई थी। साथ ही यहाँ शाहजहाँ ने झील की पाल पर संगमरमर की सुंदर बारहदरी का निर्माण करवाया था।


8. राजस्थान के प्रथम वित्त मंत्री कौन थे ?

  • जमनालाल बजाज
  • ✓​ चंदनमल बैद
  • हीरालाल शास्त्री
  • टीकाराम पालीवाल

9. देव सोमनाथ मेला किस जिले में भरता है ?

  • भीलवाड़ा
  • हनुमानगढ़
  • ✓​ डूंगरपुर
  • श्रीगंगानगर
देव सोमनाथ डूंगरपुर से 24 किमी. उत्तर-पूर्व में स्थित है। देव सोमनाथ सोम नदी के किनार बना एक प्राचीन शिव मंदिर है। मंदिर के बार में माना जाता है कि इसका निर्माण विक्रम संवत 12 शताब्दी के आसपास हुआ था। 


10. राजस्थान में दरियां बनाने का काम किस स्थान पर विशेष रूप से किया जाता है ?

  • लेटा [जालोर]
  • तनसुख [जोधपुर]
  • खंडेला [सीकर]
  • ✓​ टांकला [नागौर]
नागौर के टांकला की दरियां, यहां के हस्त औजार, मकराना मार्बल उत्पाद ने पूरे देश में अपनी पहचान बनाई है।


11. मारवाड़ का लघु माउंट कौन-सा स्थान कहलाता है ?

  • डीडवाना [नागौर]
  • रणथम्भौर [स. माधोपुर]
  • फतेहपुर शेखावाटी [सीकर]
  • ✓​ पीपलूट [बाड़मेर]

12. भारत का सर्वाधिक ऊन उत्पादक राज्य है -

  • गुजरात
  • उत्तरप्रदे
  • ✓​ राजस्थान
  • मध्यप्रदेश
देश के कुल ऊन उत्पादन में सर्वाधिक 40 प्रतिशत योगदान राजस्थान का है। एशिया की सबसे बडी ऊन की मण्डी बीकानरे में स्थित है। 


13. राजस्थान राज्य अभिलेखागार कहां स्थित है ?

  • जयपुर
  • ✓​ बीकानेर
  • उदयपुर
  • जोधपुर
बीकानेर स्थित राजस्थान राज्य अभिलेखागार देश के सबसे अच्‍छे और विश्‍व के चर्चित अभिलेखागारों में से एक है. इस अभिलेखागार की स्‍थापना 1955 में हुई और यह अपनी अपार व अमूल्‍य अभिलेख निधि के लिए प्रतिष्ठित है।


14. राजस्थान प्राच्य विद्या प्रतिष्ठान कहां स्थित है ?

  • ✓​ जोधपुर
  • दौसा
  • अजमेर
  • सीकर
राजस्थान प्राच्य विद्या प्रतिष्ठान की स्थापना जोधपुर में सन् 1950 में की गई थी।


15. अमेरिकन कपास राजस्थान के किस जिले में होती है ?

  • ✓​ श्रीगंगानगर
  • सीकर
  • दौसा
  • भरतपुर
राजस्थान के श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ जिलों में अमेरिकन कपास प्राप्त की जाती है।


16. राज्य में तहसीलों की सर्वाधिक संख्या किस जिले में है ?

  • जोधपुर
  • उदयपुर
  • ✓​ जयपुर
  • गंगानगर

17. राजस्थान में रॉक फॉस्फेट कहां पाया जाता है ?

  • ✓​ उदयपुर
  • बांसवाड़ा
  • भीलवाड़ा
  • रामपुरा

18. राजस्थान का खेल नृत्य है - 

  • झूमर
  • झूमरा
  • ✓​ नेजा
  • लांगुरिया

19. उत्तर भारत का सर्वप्रथम पूर्ण साक्षर जिला है-

  • झांसी
  • ✓​ अजमेर
  • कानपुर
  • मंदसौर

20. तारकशी के जेवर के लिए प्रसिद्ध है-

  • ✓​ नाथद्वारा
  • भीनमाल
  • ददरेवा
  • देशनोक

21. राजस्थान में तीन साके किस जिले में हुए हैं ?

  • ✓​ चित्तौड़
  • जालौर
  • सीकर
  • जैसलमेर

चित्तौड़ में सर्वाधिक तीन साके हुए है -

प्रथम साका - यह सन् 1303 में राणा रतनसिंह के शासनकाल में अलाउद्दीन खिलजी के चित्तौड़ पर आक्रमण के समय हुआ था। इसमें रानी पद्मनी सहित स्त्रियों ने जौहर किया था।

द्वितीय साका - यह 1534 में राणा विक्रमादित्य के शासनकाल में गुजरात के सुल्तान बहादुरशाह के आक्रमण के समय हुआ था। इसमें रानी कर्मावती के नेतृत्व में स्त्रियों ने जौहर किया था।

तृतीय साका - यह 1567 में राणा उदयसिंह के शासनकाल में अकबर के आक्रमण के समय हुआ थाजिसमें जयमल और फत्ता के नेतृत्व में चित्तौड़ की सेना ने मुगल सेना का जमकर मुकाबला किया और स्त्रियों ने जौहर किया था। 


22. "उस्ताद" कहलाने वाले चित्रकारों ने भित्ति चित्र किस नगर में बनाए हैं ?

  • उदयपुर में
  • ✓​ बीकानेर में
  • जयपुर में
  • जोधपुर में

23. राज्य में सर्वाधिक पंचायत समितियां किस जिले में हैं ?

  • जैसलमेर
  • सिरोही
  • जयपुर
  • ✓​ अलवर

24. राज्य में सर्वाधिक संरक्षित वन भूमि वाले जिले हैं ?

  • स. माधोपुर व अलवर
  • चित्तौड़ व बांसवाड़ा
  • जोधपुर व सिरोही
  • ✓​ बारां व करौली

25. राजीव गांधी जनसंख्या मिशन की स्थापना कब की गई ?

  • 15 जुलाई 2001
  • 25 जुलाई 2001
  • ✓​ 05 जुलाई 2001
  • 08 जुलाई 2001
राजीव गांधी जनसंख्या मिशन की स्थापना 05 जुलाई 2001 को वर्ष 2011 तक प्रजनन दर 2.1 प्राप्त करना निर्धारित किया गया था। इस मिशन का उद्देश्य जनसंख्या स्थिरीकरण के लिए कार्य योजना बनाकर जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण प्राप्त करना रखा गया।