Showing posts with label राजस्थान सामान्य ज्ञान 9. Show all posts
Showing posts with label राजस्थान सामान्य ज्ञान 9. Show all posts

Monday, 29 July 2013

Rajasthan GK in Hindi Objective Questions राजस्थान सामान्य ज्ञान 9

दुर्गगण के सामंत बप्पन द्वारा निर्मित चंद्रमौलि महादेव का मंदिर कहाँ स्थित है?
उत्तर- झालरापाटन (झालावाड़) में

राजस्थान की मरु गंगा एवं जीवन रेखा कौनसी परियोजना कहलाती है।
उत्तर- इंदिरा गांधी नहर परियोजना

राजस्थान में प्रतिहार कला का परिचायक दधिमाता का मंदिर कहाँ स्थित है?
उत्तर- गोठ मांगलोद (नागौर) में

राजस्थान के किस जिले में सर्वप्रथम डाकन प्रथा पर रोक लगाई थी?
उत्तर- उदयपुर

तिलहनी फसलों के उत्पादन में राजस्थान में प्रथम स्थान पर कौनसा जिला है?
उत्तर- श्री गंगानगर

केंद्रीय भेड़ प्रजनन व अनुसंधान केंद्र कहाँ स्थित है?
उत्तर- अविकानगर (टोंक)

नौ ग्रहों का मंदिर किस जगह स्थित है?
उत्तर- किशनगढ़ (अजमेर)

राजस्थान की सबसे पुरानी डेयरी कौनसी है व कहाँ स्थित है?
उत्तर- पद्मा डेयरी, अजमेर

राजस्थान में सर्वाधिक वनों वाला जिला है-
उत्तर- उदयपुर

राजस्थान की मीठे पानी की सबसे ऊंची झील कौनसी है?
उत्तर- नक्की झील

भोपों द्वारा बजाए जाने वाले किस तत् वाद्य को वीणा का प्रांरभिक रूप माना जाता है?
उत्तर- जन्तर

नेहरखां की मीनार कहाँ स्थित है?
उत्तर- कोटा में

हमसीढों किस जनजाति का प्रसिद्ध लोकगीत है?
उत्तर- उत्तरी मेवाड़ के भीलों का

बत्तीस खंभो पर बनी हुई महाराजा मानसिंह की रानी की छतरी जोधपुर जिले में कहाँ स्थित है?
उत्तर- मंडोर से 6 किमी दूर पंचकुंड में

जयपुर राज्य की टकसाल का चिह्न 6 शाखाओं वाला झाड़ होने के कारण यहाँ की मुद्रा को क्या कहा जाता था?
उत्तर- झाड़शाही

राष्ट्रीय ऊष्ट्र अनुसंधान केंद्र कहां पर स्थित है?
उत्तर- जोड़बीड़ (बीकानेर)

कोटा-बूँदी का समीपवर्ती प्रदेष 19 वीं शताब्दी से पूर्व किस नाम से जाना जाता था?
उत्तर- हयहय के नाम से

क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का सबसे बड़ा संभाग कौनसा है?
उत्तर- जोधपुर

क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का सबसे छोटा संभाग कौनसा है?
उत्तर- भरतपुर

राजस्थान का प्रथम संपूर्ण साक्षर जिला कौनसा है?
उत्तर- अजमेर

राजस्थान के सर्वाधिक तहसील किस जिले में है?
उत्तर- जयपुर जिले में

राजस्थान में सर्वाधिक पंचायत समिति किस जिले में है?
उत्तर- अलवर जिले में

किस जिले की अन्तरराष्ट्रीय सीमा रेखा अन्य सभी सम्बद्ध जिलों से लम्बी है?
उत्तर- जैसलमेर जिले की

राजस्थान के किस जिले की सीमा सर्वाधिक जिलों को स्पर्ष करती है?
उत्तर- पाली जिले की

राजस्थान के पूर्ण मरुस्थल वाले जिले कौनसे है?
उत्तर-जैसलमेर व बाड़मेर

राजस्थान का राजकीय खेल कौनसा है?
उत्तर- बास्केटबाल

किस नदी के प्रवाह क्षेत्र के मैदानो को छप्पन का मैदान कहते हैं?
उत्तर- माही

बनास नदी सवाई माधोपुर जिले में किस स्थान पर चम्बल नदी में गिरती है?
उत्तर- खण्डार के समीप

खेतड़ी का सिंघाना क्षेत्र किसके खनन के लिए प्रसिद्ध है?
उत्तर- ताँबा खनन के लिए

भारत का एकमात्र टंगस्टन उत्पादक क्षेत्र है-
उत्तर- डेगाना (नागौर)

राजस्थान के कौनसे पठार क्षेत्र का निर्माण प्रारम्भिक ज्वालामुखी चट्टानों से हुआ है?
उत्तर- हाड़ौती पठार क्षेत्र